मॉनसून 2024 अंडमान निकोबार में जल्द ही देगा धमाकेदार दस्तक, वही उत्तर भारत मे आज प्रचंड गर्मी के बीच आ रहा कमजोर WD:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

उत्तर भारत आखिरकार तेज़ गर्मी की गिरफ्त में आ चुका है। बीते 24 घंटे में इलाकों में ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41℃ से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। वही राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है।

आज भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। मगर एक कमजोर WD के आने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट कुछ एक जगह जरूर आएगी।

कमजोर WD के कारण अगले 2 दिन दोपहर बाद या शाम के समय पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान, मध्य व दक्षिण राजस्थान में बूंदाबांदी/हल्की बारिश की संभावना है।

WD से प्रभावित होने वाले जिले:
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन-तारन, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, भटिंडा, मानसा, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गौतमबुध नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, नागौर, अजमेर, टोंक, दोसा, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, पाली, जालौर और जोधपुर।

इन उपरलिखित जिलो में आज से 20 मई के बीच दोपहर बाद या शाम के समय कही-2 गरजदार बादल बनने से आंधी के बीच हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Follow us on Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

मॉनसून 2024:

इसी के साथ मॉनसून 2024 जल्द ही भारतीय सीमा में दाखिल होने वाला है। मॉनसून के आने के लिए मौजूदा परिस्थितियां अंडमान और निकोबार दीप समूह पर बिल्कुल अनुकूल बनी हुई है। अनुमान के अनुसार अगले 2 दिनों के अंदर मानसून 2024 अंडमान और निकोबार दीप समूह पर धमाकेदार दस्तक दे देगा।

अंडमान निकोबार दीप समूह पर दस्तक देने के बाद मानसून 2024 मालदीव्, श्रीलंका, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यो यानी त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय की तरफ तेजी से बढ़ेगा। अभी के विश्लेषण के अनुसार मॉनसून 2024 केरल में 25 मई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।

आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

©WOB

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

1 thought on “मॉनसून 2024 अंडमान निकोबार में जल्द ही देगा धमाकेदार दस्तक, वही उत्तर भारत मे आज प्रचंड गर्मी के बीच आ रहा कमजोर WD:”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top