मध्यप्रदेश व झारखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, जल्द ही उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार में आगे बढ़ेगा मॉनसून:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

मॉनसून 2024 में दोबारा आई सक्रियता के कारण आज मॉनसून ने बड़ी छलांग के साथ कई इलाकों को कवर कर लिया है।

आज मॉनसून ने मध्यप्रदेश व झारखंड में दस्तक दे दी है। साथ मे सम्पूर्ण बंगाल की खाड़ी के साथ ओड़िशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कई अन्य इलाकों पर मॉनसून छा चुका है।

मॉनसून की आगमन रेखा नवसारी, जलगांव, मंडला, पेंड्रा रोड़, झारसुगुड़ा, बालासोर, हल्दिया, पाकुर, साहिबगंज व रक्सौल से गुजर रही है।

अगले 1 से 3 दिनों में मॉनसून दक्षिण गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के सभी भागों, सम्पूर्ण बंगाल, सम्पूर्ण ओड़िशा, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड के इलाको में  आगे बढ़ेगा।

उत्तर भारत पर बने WD का असर कल से मैदानी इलाकों पर कम हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर राजस्थान में मौसम लगभग साफ व आँशिक बादलो वाला रहेगा। दोपहर बाद कही-2 पर ही हल्की बारिश की उम्मीद रहेगी।

मध्य व दक्षिण राजस्थान, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर व चंबल संभाग में हल्की से मध्यम बरसात होगी। वही शेष मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश सम्भव है। कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top