हरियाणा में कल दोबारा मोसम होगा खराब, कई जिलों में फिर से बारिश/ओलावृष्टि की संभावना:

lightning, thunderstorm, rural-6383992.jpg

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

सक्रिय WD के आने से राज्य में मौसम बीते 24 घण्टो में बदला हुआ है। कल दिनभर तेज़ हवाओ और बेमौसम गर्मी के बाद शाम बाद से राज्य के पश्चिमी जिलो में एकाएक मौसम में बदलाव आया। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, अम्बाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गई। शेष जिलो में भी कई जगह गरज़ के साथ हल्की बारिश हुई।

हरियाणा में बीते 24 घण्टो में हुई बारिश के आंकड़े:

Above 5mm
कुलां, फतेहाबाद 15mm
फतेहाबाद 13mm
जगाधरी, यमुनानगर 12mm
दादुपुर, यमुनानगर 11mm
नीलोखेड़ी, करनाल 10.4mm
चंडीगढ़ 10.2mm
प्रतापनगर, यमुनानगर 10mm
नारनोंद, हिसार 10mm
उकलाना, हिसार 10mm
समालखा, पानीपत 10mm
राजौंद, कैथल 10mm
रोहतक 9.6mm
हांसी, हिसार 9mm
रतिया, फतेहाबाद 8mm
बिलासपुर, यमुनानगर 7mm
हिसार 6.3mm
रादौर, यमुनानगर 6mm
लोहारू, भिवानी 6mm
सिवानी, भिवानी 5mm

कल का मोसम पूर्वानुमान:

कल राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिले में दोपहर बाद बादलवाही के बीच बूंदाबांदी/हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ जगह तेज़ गरज़ के साथ तेज़ बौछारे व साथ मे ओले गिरने की भी उम्मीद है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में मोसम मुख्यतः साफ और आँशिक बादलवाही वाला रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कुछ जगह हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है। दोपहर बाद हल्की बादलवाही के बीच कही/2 बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है।

राज्य के उत्तरी, पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सो सहित दिल्ली-NCR में 22 फरवरी को भी बूंदाबांदी/हल्की बारिश की संभावना है। वही पश्चिमी जिलो में परसो बारिश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। लेकिन कही-2 हल्की फुल्की मौसमी कार्यवाही देखने को मिल सकती है।

23 फरवरी से हरियाणा में मोसम साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में अगला बारिश का दौर 27 फरवरी से शुरू होगा।

आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top