मैदानों में भारी बारिश व ओलावृष्टि के बाद कल से गिरेगा न्यूनतम तापमान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में पाला जमने की प्रबल संभावना:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

सक्रिय WD के कारण कल शाम से अबतक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर मध्यप्रदेश में रुक रुककर कही हल्की कही भारी बारिश हो रही है। कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तो कुछ जगह बूंदाबांदी होकर रह गई। फिलहाल भी सक्रिय बादलो के झमघट मैदानी भागों पर बने हुए हैं जो रात भर हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारीश/ओलो की कार्यवाही की गतिविधियों को अंजाम देते रहेंगे।

कल का मौसम पूर्वानुमान:

कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होंगी। कुछ जगह भारी बारिश/बर्फबारी भी रिकॉर्ड की जाएगी।

कल सुबह तक पंजाब व हरियाणा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात व रेवाड़ी जिले में गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। कुछ जगह तेज बौछारों के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।

पंजाब, हरियाणा के शेष जिलो में आज रात से मौसम खुल जाएगा। कल दिनभर मोसम साफ ही रहेगा। दिन में आंशिक बादलवाही छा सकती है। लेकिन कहीं बारिश नही होगी।

राजस्थान में भी आज रात से ज्यादातर जिलो में मौसम साफ होने लगेगा। मगर आज रात से कल सुबह के बीच झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारा व झालावाड़ जिले में कुछ जगह हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलती रह सकती है। कल से सम्पूर्ण राजस्थान में मौसम साफ हो जाएगा। कही बारिश की उम्मीद नहीं है।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, देवीपाटन, गोरखपुर, अयोध्या व आज़मगढ़ संभाग के जिलो में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
वही अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी औऱ मिर्ज़ापुर संभाग के जिलो में बिखरी हुई हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। कही-2 तेज़ बौछार व साथ मे ओले भी गिरने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश के चम्बल, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में बिखरी हुई हल्की बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इंदौर, निमाड़, नर्मदापुरम व भोपाल संभाग के जिलों में मौसम लगभग साफ रहेगा। कल सुबह तक आँशिक बादलवाही के बीच कही-2 हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है।

कल सुबह उत्तर भारत के मैदानी भागो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने वाली है।

  • कल के न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान:
  • पूर्वी पंजाब: 8℃ से 14℃
  • पश्चिमी पंजाब: 3℃ से 9℃
  • पश्चिमी हरियाणा: 4℃ से 9℃
  • पूर्वी हरियाणा: 10℃ से 14℃
  • दिल्ली: 11℃ से 14℃
  • पश्चिमी राजस्थान: 3℃ से 9℃
  • पूर्वी राजस्थान: 10℃ से 17℃

मैदानी इलाकों में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। परसो तापमान में और भी गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

अगला WD 6 मार्च को उत्तर भारत की तरफ आएगा। जिसकी जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

© Weather of Bharat

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top