हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और यूपी में दोबारा गिरेगा न्यूनतम तापमान, उत्तर भारत मे शीतलहर और कोहरे से फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

पिछले एक महीने से उत्तर भारत में कोहरे ने कसकर पैर जमा रखे हुए है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व यूपी में हर रोज कोहरा अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहा है।
लेकिन आज कई भागो में धूप निकलने से राहत मिली है। मगर बर्फिली हवाओं के कारण धूप की बावजूद अधिकतम तापमान 15℃ से नीचे ही रिकॉर्ड हो रहे हैं।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाडी इलाको से आगे निकल रहा है। जिसके कारण एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा व आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

कल से यह पश्चिमी सिस्टम पहाड़ी इलाकों से आगे निकल जाएगा। जिसके बाद उत्तर भारत मे तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाओ का प्रवाह बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से कोहरे के प्रसार में कमी आएगी। साथ मे पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा व पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान भी 1/2℃ तक गिरने की संभावना है।

कल पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली, यूपी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में कोहरे की परत पतली होने से कुछ जगह धूप भी निकलेगी।

परसो से कोहरा का प्रसार पंजाब, उत्तर हरियाणा व यूपी तक ही देखने को मिल सकता है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में हल्का कोहरे के छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 1/2℃ तक कुछ जगह पर रिकॉर्ड होगा।

उत्तर भारत के 24 जनवरी से दोबारा कोहरे का प्रसार बढ़ेगा, जो आगे लगातार 4-5 दिन तक सुबह/शाम छाया रह सकता है।

फिलहाल उत्तर भारत मे कही भी बारिश के आसार नहीं है। कमजोर WD जरूर आ रहे हैं लेकिन वो सिर्फ पहाड़ी राज्यो पर ही हल्की फुल्की बारिश/बर्फबारी करेंगे। मैदानी हिस्सो में हवाओ के बदलाव के अलावा कुछ नही होगा।

उत्तर भारत मे बारिश फरवरी के पहले हफ्ते में आ सकती है। जिसकी सम्भावना अभी 50/50 है। अगर आगामी सिस्टम आते आते कमजोर हो गया तो कुछ खास मैदानी इलाकों में नही होगा और अगर सिस्टम में शक्ति बनी रही तो मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जरूर होगी।

आगे जैसा भी होगा अपडेट करते रहेंगे।

©Weather of Bharat

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

1 thought on “हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और यूपी में दोबारा गिरेगा न्यूनतम तापमान, उत्तर भारत मे शीतलहर और कोहरे से फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं:”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top