मध्य भारत मे सक्रीय हो रहा मॉनसून, जल्द ही बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश में होगी झमाझम बारिश:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

समय से पहले केरल पहुंचा मॉनसून कमजोर हो चुका है। मॉनसून की पूर्वी शाखा पर कई दिनों से ब्रेक लगे हुए हैं। पूर्वी शाखा लगभग 20 दिनों से स्थिर है।

मॉनसून की पश्चिमी शाखा केरल में दस्तक के बाद से लगातार 1/2 दिन के गैप के बाद से आगे बढ़ता रहा। मगर अब पश्चिमी शाखा भी रूक चुकी है।

अगले 3/4 दिनों में पूर्वी शाखा के हल्के सक्रियता आने से बंगाल की खाड़ी में, बंगाल में, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ में मॉनसून हल्की बारिश के साथ आगे बढ़ेगा।

वही नेपाल, बिहार, झारखंड व मध्यप्रदेश में भी मॉनसूनअगले 2 से 3 दिनों में दस्तक देगा।

22 जून से मॉनसून पश्चिमी भारत में फिर से सक्रीय होगा। सम्पूर्ण पश्चिमी घाट की शृंखलाएँ भारी बारिश में भीगेंगी।

वही उत्तर भारत के लिए मॉनसून अभी सक्रिय नही होगा। IMD हल्की बारिश व कमजोर मॉनसून परिस्थितियों को देखकर यूपी, उत्तराखंड पूर्वी ,दक्षिण राजस्थान में मॉनसून की घोषणा 24/26 जून के आसपास कर सकता है।

हिमाचल, पँजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान में मॉनसून के लिए लम्बा इंतज़ार करना होगा। अभी के अनुसार इन भागो में 27/28 जून तक मॉनसून नही आएगा।

इन इलाको में जुलाई में ही बरसात बढ़ेगी, उसके बाद ही मॉनसून की घोषणा होगी। उससे पहले मॉनसून का आना काफी मुश्किल है।

आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

https://www.amazon.in/gp/buyagain?ats=eyJleHBsaWNpdENhbmRpZGF0ZXMiOiJCMDlHOUZQR1ROIiwiYXNpbkludGVyYWN0ZWQiOiJ0cnVlIiwiY3VzdG9tZXJJZCI6IkEyN0Q3OFVFNkI0WEZKIn0%3D&amp=&amp=&crid=SGR8OTR62MKW&amp=&sprefix=iphone+13&linkCode=ll2&tag=28175005-21&linkId=535ff429d07ddc4f906b08b8cac8d62b&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top