हरियाणा और दिल्ली में जल्द मेहरबान होंगे बरसाती बादल, राज्य मे आज से कई जिलो में आंधी-बारिश संभव:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

बेतहाशा गर्मी का सामना कर रहे हरियाणा व दिल्ली वासियो के लिए जल्द ही बरसात राहत लेकर आ रही है।

इस एक हफ्ते जो गर्मी में कहर बरपाया, उसमे हरियाणा के चंडीगढ़, सिरसा, रोहतक़, भिवानी, नारनोल और रिज (दिल्ली) में सारे रिकार्ड तोड़ दिए। वही हिसार, अम्बाला, करनाल, आयानगर (दिल्ली), सफदरजंग (दिल्ली) में कई सालों बाद अधिकतम तापमान रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुँच गया था।

  • राज्य में पिछले हफ्ते में सबसे अधिक दर्ज तापमान:
  • सिवानी 50.0℃ (29 मई)
  • सिरसा 49.5℃ (28 मई)
  • महेंद्रगढ़ 49.4℃ (29 मई)
  • बालसमंद 49.3℃ (28 मई)
  • जींद 49.1℃ (29 मई)
  • मेवात 49.0℃ (29 मई)
  • रोहतक़ 48.8℃ (29 मई)
  • नारनोल 48.5℃ (28 मई)
  • हिसार 48.5℃ (29 मई)

28 मई को सिरसा Aws में दर्ज 50.2℃ अधिकतम तापमान में गड़बड़ी थी, इसीलिए वह मान्य नही हो सकता है।

कल से हरियाणा में तेज़ गर्मी के बाद हल्की गिरावट आई है। ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 1/2℃ गिरा है। साथ मे कल शाम को सिरसा, फतेहाबाद में हल्की बारिश भी हुई है। आज से बरसात की गतिविधियां बढ़ेगी।

हरियाणा का आगे का मौसम पूर्वानुमान:

1 जून: आज राज्य में दोपहर तक बिल्कुल साफ व बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान ज्यादातर जगह 41℃ से 46℃ के बीच रिकॉर्ड होगा। आज दोपहर बाद व शाम से राज्य के पश्चिमी जिलो में बादल बनने शुरू होंगे। जिससे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में आंधी के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होगी। देर शाम के आसपास आंधी-बरसात जींद, रोहतक़, झज्जर, पलवल, मेवात, गुड़गांव, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला और पंचकूला जिले के इलाकों को कवर करेगी।

2 जून:
राज्य के हिसार, भिवानी, दादरी, रोहतक़, झज्जर, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में गरज़-चमक व आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी। कुछ जगह तेज़ बरसात भी हो सकती है।

पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिले में दोपहर बाद या शाम के वक्त कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।

3 व 4 जून:
इस कमजोर Wd का असर 3 जून को हरियाणा पर से कम हो जाएगा। दोपहर बाद राज्य में कहीं-2 हल्की फुल्की या बूंदाबांदी संभावित है। इसी के साथ 4 जून को नया WD आने से हरियाणा में फिर से बरसात की बढ़ेगी।

4 से 8 जून के बीच एक नया मध्यम श्रेणी का WD हरियाणा के कई जिलो में आंधी व गरज़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश करेगा।

जिसकी जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

©Weather of Bharat

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top