आज जम्मू, कटरा, शिमला, दिल्ली, हिसार और बाड़मेर में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कल भी मैदानी इलाकों में जारी रहेगी तेज़ ठंड:

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

पिछले हफ्ते आए सक्रीय WD के कारण पहाडी व मैदानी इलाकों में कही हल्की कही भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। पहाड़ो पर हुई भारी बर्फबारी के बाद से बर्फिली हवाए मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रही है। जिससे तापमान में गिरावट होने लगी है।

आज उत्तर भारत के शहरों में न्यूनतम तापमान 3℃ तक पहुँच गया। एक-दो जगह 2℃ भी रिकॉर्ड हुआ।

उत्तर भारत में आज के 15 सबसे ठंडे स्थान :

  1. फतेहपुर, सीकर 2.3℃
  2. महेंद्रगढ़ 3.1℃
  3. सिवानी, भिवानी 3.1℃
  4. जैसलमेर Kvk 3.4℃
  5. छतरगढ़, बीकानेर 3.7℃
  6. फ़िरोज़पुर 4.3℃
  7. मोगा 4.7℃
  8. नोहर, हनुमानगढ़ 4.8℃
  9. भटिंडा 5.0℃
  10. पिलानी, झुंझुनूं 5.0℃
  11. सादुलशहर, श्रीगंगानगर 5.1℃
  12. सँगरिया, हनुमानगढ़ 5.2℃
  13. हिसार 5.2℃
  14. पेहोवा, कुरुक्षेत्र 5.2℃
  15. करनाल 5.8℃

आज उत्तर भारत मे रिकॉर्ड तोड़ने स्थान:

कटरा, जम्मू में 7 साल बाद आज न्यूनतम तापमान 5.2℃ रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 12 मार्च 2017 को कटरा में न्यूनतम तापमान 5.1℃ रिकॉर्ड हुआ था। आज दर्ज Tmin कटरा के इतिहास का दर्ज तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

जम्मू में 11 साल बाद आज न्यूनतम तापमान 6.7℃ रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 02 मार्च 2013 को जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.0℃ रिकॉर्ड हुआ था। आज दर्ज Tmin जम्मू के इतिहास का दर्ज पांचवा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

शिमला एयरपोर्ट में 10 साल बाद आज न्यूनतम तापमान 2.8℃ रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 21 मार्च 2014 को शिमला एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 6.0℃ रिकॉर्ड हुआ था। आज दर्ज Tmin शिमला एयरपोर्ट के इतिहास का दर्ज दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

हिसार में 45 साल बाद आज न्यूनतम तापमान 5.2℃ रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 08 मार्च 1979 को हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1℃ रिकॉर्ड हुआ था। आज दर्ज Tmin हिसार के इतिहास का दर्ज चौथा  सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

दिल्ली में स्तिथ Ridge Imd observatory में मार्च महीने के इतिहास का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। आज Ridge का न्यूनतम तापमान 8.6℃ दर्ज की गया। इससे पहले 02 मार्च 2014 को Ridge में न्यूनतम तापमान 10.2℃ रिकॉर्ड हुआ था। जो अबतक का सबसे कम दर्ज तापमान था, जिसे आज वाले तापमान में पछाड़ दिया है।

बाड़मेर में भी 45 साल बाद आज न्यूनतम तापमान 9.0℃ रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 10 मार्च 1979 को बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 8.9℃ रिकॉर्ड हुआ था। आज बाड़मेर में दर्ज न्यूनतम तापमान मार्च महीने के इतिहास का पांचवा सबसे कम तापमान है।

कल भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान में तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। हालांकिदक्षिण राजस्थान में आज के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी संभव है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

© Weather of Bharat

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top