अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।
डाउनलोडउत्तर भारत में पिछले आधे महीने से ठंड पूरे शबाब पर पहुंची हुई है। इस ठंड में और भी बढ़ोतरी हुई है क्योंकि ताज़ा आया WD उत्तर भारत से आगे निकल गया है जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओ के असर से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है।
तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाओ के चलने से दक्षिण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व यूपी के कई इलाकों में छाई हुई धुंध की ऊपरी परत कल हट गई। रात को साफ आसमान होने से न्यूनतम तापमान तेज़ी से नीचे पहुँच गया। जिससे राजस्थान व दक्षिण हरियाणा में जहां सुबह कोहरा देरी से आया वहां पाले जमने की स्तिथि देखी गई।
सम्पूर्ण भारत मे आज राजस्थान का फतेहपुर व सीकर शहर सबसे ठंडे स्थान दर्ज किये गए हैं, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस में पहुँच गया। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान -1.7℃ व सीकर का न्यूनतम तापमान -0.5℃ रिकॉर्ड हुआ, जो मैदानी इलाकों में सबसे ठंडे स्थान रहे। वही राजस्थान के ही माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -3.0℃ रिकॉर्ड किया गया।
मैदानी इलाकों में आज दर्ज हुए न्यूनतम तापमान: (Below 6.0℃)
फतेहपुर, सीकर एग्रो -1.7℃
फ़तेहपुर, सीकर Aws -0.7℃
सीकर -0.5℃
छत्तरगढ़, बीकानेर -0.3℃
बावल, रेवाडी 0.3℃
महेंद्रगढ़ 0.6℃
चूरू 1.0℃
जैसलमेर KVK 2.0℃
जयपुर Aws 2.0℃
अलवर 2.2℃
पिलानी 2.2℃
नारनौल 2.5℃
करौली 2.7℃
खाजूवाला, बीकानेर 3.1℃
सादुलशहर, गंगानगर 3.4℃
बालसमंद, हिसार 3.6℃
फरीदकोट एग्रो 3.6℃
सिवानी,भिवानी 3.7℃
भटिंडा IAF 3.7℃
संगरिया, हनुमानगढ़ 3.7℃
नोहर, हनुमानगढ़ 3.8℃
हाथरस 3.8℃
हनुमानगढ़ 3.9℃
भिवानी 3.9℃
भटिंडा 4.2℃
श्रीगंगानगर 4.3℃
घड़साना, गंगानगर 4.3℃
मैनपुरी 4.3℃
चित्तौड़गढ़ 4.4℃
टोंक 4.5℃
गुरदासपुर 4.5℃
आगरा ताज 4.7℃
उजवा, दिल्ली 4.8℃
झज्जर 4.9℃
फतेहाबाद 5.0℃
कानपुर 5.0℃
मथुरा 5.0℃
धौलपुर 5.0℃
हिसार 5.1℃
जयपुर 5.2℃
ER रोड, पाली 5.2℃
लखीमपुर खीरी 5.0℃
लुधियाना PAU 5.0℃
बालाचौर, रोपड़ 5.4℃
लोधी रोड, दिल्ली 5.6℃
सिरोही 5.6℃
अमृतसर 5.6℃
फरीदकोट 5.6℃
अजमेर 5.7℃
शाहजहाँपुर 5.7℃
बरनाला 5.8℃
चंडीगढ़ Aws 5.8℃
सफदरजंग, दिल्ली 5.8℃
बीकानेर 5.8℃
मेवात 5.8℃
जिंद 5.9℃
फ़तेहपुर 5.9℃
सोनीपत 6.0℃
फलोदी 6.0℃
उत्तर भारत मे अगले 3/4 दिनों तक ठंड, पाले व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राजस्थान व दक्षिण हरियाणा में कोहरे कमजोर होगा, जिससे पाला जमने की परिस्थितियां अगले 3 दिन तक अनुकूल बनी रहेगी। लेकिन पंजाब, उत्तर हरियाणा व यूपी में कही हल्का तो कही घना कोहरा लगातार देखा जाएगा।
उत्तर भारत मे फिलहाल बारिश के संकेत नहीं है। 13/14 जनवरी को कमजोर WD आने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, मगर 15 से दोबारा न्यूनतम तापमान गिरना शुरू कर देगा।
आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
©Weather of Bharat
अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमारी एंड्रॉइड ऐप ज़रूर डाउनलोड करें, नोटिफ़िकेशन का फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।
डाउनलोड